Monday, April 28, 2025

बेरोजगार भत्ता योजना

 हरियाणा सक्षम योजना : हरियाणा सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और काम का अनुभव देने के लिए “सक्षम योजना” शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को बेरोजगारी भत्ता (Unemployment Allowance) और सरकारी विभागों में अनुभव के लिए मानदेय (Honorarium) प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सरकारी सेवा का व्यावहारिक अनुभव देना है।

 Join Whatsapp Group

 

सक्षम योजना के मुख्य उद्देश्य

  • रोजगार योग्य कौशल का विकास करना।
  • सरकारी विभागों में काम के अवसर प्रदान करना।
  • शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देना।
  • सरकारी विभागों में कार्य कराकर कार्यानुभव प्रदान करना।

 

 Join Whatsapp Group

सक्षम योजना के लिए पात्रता :

  • आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक न हो।
  • आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक हरियाणा रोजगार विभाग पर पर पंजीकृत हो।
  • आवेदक के पास स्वयं का व्यवसाय या स्वरोजगार भी न हो।
  • आवेदक किसी भी सरकारी या निजी नौकरी में कार्यरत न हो।
  • आवेदक रेगुलर मोड में 12वीं / स्नातक / स्नातकोत्तर पास हो।

 

 Join Whatsapp Group

बेरोजगारी भत्ता राशि (शैक्षणिक योग्यता के अनुसार) :

  • 12वीं पास युवाओं को ₹900 प्रति माह।
  • स्नातक (Graduation) पास युवाओं को ₹1500 प्रति माह।
  • स्नातकोत्तर (Post Graduation) पास युवाओं को ₹3000 प्रति माह।

 

 

जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें :

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • Employment Number

 

Join Whatsapp Group

 

सक्षम योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया :

बेरोजगारी पंजीकरण सबसे पहली आवश्यकता है सक्षम योजना के तहत आवेदन करने के लिए। इसके बिना सक्षम योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।

1. बेरोजगारी पंजीकरण :

  • हरियाणा रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • पंजीकरण पोर्टल पर Job Seekers Portal बटन पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण New Registration बटन पर क्लिक करें।
  • Registration for Haryana Resident पर क्लिक करें ईमेल ID और मोबाइल नंबर डालें।
  • अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने पर OTP आएगा, उसे सत्यापित करें।
  • Register ई मेल पर लिंक आया होगा उस लिंक पर क्लिक उसे एक्टिवेट कर Login करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य विवरण सही से भरें। 
  • दस्तावेज़ : आधार कार्ड, पता प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करें।
  • सारी जानकारी सही से भरने के बाद “Submit” बटन दबाएं।
  • आपको एक Employment Registration Number मिलेगा जो सक्षम योजना के आवेदन में काम आएगा।
  • Employment Registration Number व अपलोड किये गए डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी Employment Exchange ऑफिस में जमा करवाएं। एवं Original Documents साथ ले जाएं।

 

 

2. सक्षम योजना पंजीकरण : 

  • हरियाणा सरकार की सक्षम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Login/Sign-In पर क्लिक करें। फिर सक्षम युवा की टैब के नीचे Sign UP पर क्लिक करें।
  • अपनी क्वालिफिकेशन सेलेक्ट करें और Go to Registration पर क्लिक करें।
  • Terms & Conditions बॉक्स पर टिक करें और चयन करें कि क्या आप हरियाणा के निवासी हैं।
  • Domicile Type, जन्म तिथि और रोजगार पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
  • मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें और अगले चरण के लिए सबमिट करें।
  • रोजगार श्रेणी और इच्छित विभाग / नौकरी का चयन करें।
  • दस्तावेज़ : आधार कार्ड, पता प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाण आदि अपलोड करें।
  • सक्षम योजना के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी की जाँच करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन संख्या प्राप्त करें।
  • आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें ताकि आवेदन स्थिति ट्रैक कर सकें।

 

 

महत्वपूर्ण बातें :

  • Employment Exchange में पहले से पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • सभी दस्तावेजों में नाम और जन्मतिथि की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID सक्रिय होनी चाहिए, ताकि OTP और अन्य सूचना मिले।
  • आवेदन करते समय सभी जानकारियाँ सही भरें, बाद में संशोधन का विकल्प सीमित है।

 

 

महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक्स :

  • सक्षम योजना पोर्टल : hreyahs.gov.in
  • हरियाणा रोजगार पोर्टल : www.hrex.gov.in